मानस मेमोरियल अवार्ड सेन्ट जोसेफ़ के वली आदिल को मिला

Share this news

मानस मेमोरियल अवार्ड सेन्ट जोसेफ़ के वली आदिल को मिला

सेन्ट जोसेफ़ कॉलेज, प्रयागराज के प्रेक्षागृह में शनिवार को कक्षा यूकेजी से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सेन्ट जोसेफ़ कॉलेज नैनी, प्रयागराज के प्रथानाचार्य फ़ादर मेल्विन विल्सन डिसूजा ने इस अवसर पर कक्षा 5 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मोहम्मद वली आदिल को आठवाँ मानस मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया ।

इस पुरस्कार के तहत एक ट्रॉफ़ी, एक प्रशस्ति पत्र और 10 हज़ार रुपए का फिक्स्ड डिपोजिट दिया जाता है। मानस डॉ मनोज कुमार सिंह, हिन्दी प्रवक्ता, सेन्ट जोसेफ़ कॉलेज व सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा महानगर प्रयागराज और श्रीमती संगीता सिंह, राज्य सरकार से पुरस्कृत अध्यापिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय आदमपुर, बहरिया , प्रयागराज का इकलौता और मेधावी पुत्र था।

यह पुरस्कार मानस की याद में प्रत्येक वर्ष कक्षा 5 के टॉपर को प्रदान किया जाता है । इस अवसर पर मानस के मामा प्रतिष्ठित समाजिक कार्यकर्ता डॉ अनिल सिंह भदौरिया तथा ममेरे भाई श्रेयांश भदौरिया भी उपस्थित रहे ।

Translate »
error: Content is protected !!