राफेल के साथ काशी के आसमान में दिखा प्रयागराज का दम
वाराणसी एयर शो में प्रयागराज के फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद याशर ने राफेल लड़ाकू विमान के साथ उड़ान भरकर भारतीय वायुसेना के शौर्य का प्रदर्शन किया। 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित एयर शो में वह नीलकंठ फॉर्मेशन का हिस्सा रहेंगे.
खास बात यह है कि मोहम्मद याशर के पिता सूबेदार खादिम अहमद कारगिल युद्ध के वेटरन हैं। पिता की देशसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए बेटे ने काशी के आसमान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मोहम्मद याशर की इस उपलब्धि से संगम नगरी प्रयागराज में गर्व का माहौल है।