प्रयागराज में स्कूल वैन की लापरवाही से मासूम की मौत!

Share this news

प्रयागराज में स्कूल वैन की लापरवाही से मासूम की मौत!

प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र स्थित प्रयागपुरम कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय छात्रा की जान चली गई, दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली तस्वनी उदयांशी स्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंची थी।

वैन से उतरकर जब वह अपना बैग निकाल रही थी, तभी चालक ने बिना पीछे देखे गाड़ी बैक कर दी। वैन और मकान की बाउंड्री वॉल के बीच दबने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस घटना ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा और चालकों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Translate »
error: Content is protected !!