प्रयागराज: पूनम संत महिला एवं विकास समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत के जन्मदिन के अवसर पर रॉयल होटल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नवनियुक्त राज्यसभा सांसद राधाकांत ओझा ने पूनम संत को जन्मदिन की बधाई देते हुए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान और उनके महत्वपूर्ण स्थान पर भी अपने विचार रखे।
शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि संस्था महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित संत पारस महाराज और राष्ट्रीय संत बाबा हरजीत सिंह ने भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान पर जोर दिया। वहीं, बॉलीवुड कलाकार नीलू कोहली और अमिता नागिया वंसल ने भी महिला विकास के प्रयासों की सराहना की।
प्रोफेसर डॉ. रंजना वाजपेयी ने महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने को महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुशील सिन्हा ने की, जबकि संचालन संस्था के सचिव अभिषेक संत ने किया।
इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली डॉ. ऋतु सिन्हा, तनु अग्रवाल, इजावेल इंडीस, आहना मिश्रा और आचार्य संजय बासुदेवा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उपहार स्वरूप गैस चूल्हे, टेबल फैन, अलमारी, फ्रिज सहित अन्य सामान भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर अनामिका चौधरी, अनुराग संत, डॉ. पूनम अग्रवाल, ऐना मिश्रा और शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और महिलाओं के सम्मान का संदेश दिया गया।