प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, कैंट और एयरपोर्ट थाना पुलिस ने राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मिलकर सदर तहसील के भीटी ताल्लुका असदुल्लापुर में स्थित करोड़ो मी जमीनों को कुर्क किया.
पुलिस के मुताबिक ये संपत्तियां कथित तौर पर अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थीं और मदनलाल भारतीय के नाम पर बेनामी संपत्ति के रूप में दर्ज कराई गई थीं। पुलिस आयुक्त न्यायालय के 27 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई।
कुर्क की गई संपत्तियों में 14 अलग-अलग आराजी नंबर की जमीनें शामिल हैं। इस कार्रवाई को प्रयागराज पुलिस की संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।