प्रयागराज के सरदार पटेल संस्थान में रविवार को कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में जातिगत जनगणना, पिछड़े वर्गों को आबादी के अनुपात में भागीदारी देने, संविधान की रक्षा और वोट चोरी के आरोपों जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी को 175 से 200 सीटों के बीच की सूची दी गई है।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। सम्मेलन में सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों की राजनीतिक भागीदारी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपनी बात रखी।