दारूल मआरिफ अल इस्लामिया में मौलाना कमरुज्जमान इलाहाबादी की सरपरस्ती में ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम इलाहाबाद यूनिट का एक अहम वर्कशॉप आयोजित हुआ.
मुख्य अतिथि मौलाना सय्यद अब्दुल अली हसनी नदवी ने फोरम का तारुफ़ पेश किया उन्होंने बताया मौलाना अली मियाँ नदवी ने 1984 में इसी इलाहाबाद से इस काम का आगाज़ किया यह फोरम एक गैर सियासी ओर गैर धार्मिक संगठन है इसका मकसद इंसानों को इंसान से ओर दिलों को दिलों से जोड़ने हे झांसी से आए हुए विशिष्ट अतिथि मुफ्ती इमरान नदवी ने फोरम के कामों पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया फोरम में हॉस्पिटल विज़िट,
रक्तदान शिविर,फ्री मेडिकल कैंप , नशा जागरूकता अभियान,मोबाइल से दूरी इन मुद्दों पर न सिर्फ चर्चा होती हे बल्कि प्रैक्टिकली काम किया जाता है फोरम ने यह ते किया कि हर सप्ताह इतवार को एक बैठक आयोजित होगी ओर हॉस्पिटल विज़िट की जाएगी.
इस मौके ओर मौलाना महबूब नदवी,मौलाना अब्दुल्लाह क़ासमी, मौलाना उबैदुल्लाह नदवी, डॉक्टर वसीम नदवी, डॉक्टर नईम नदवी, चौधरी शफीक, बड़ी तादाद में लोग उपस्थित रहे मौलाना कमरुज्जमान इलाहाबादी की दुआ पर जलसा संपन्न हुआ