मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज तरक्की और समृद्धि के दीपक से जगमगा रहा उत्तर प्रदेश: नन्दी

Share this news

मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पर मुलाकात कर धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी

नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा बनाए जा रहे रिकॉर्ड के लिए ज्ञापित किया धन्यवाद

उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनैतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके आवास पांच कालीदास मार्ग पर मुलाकात कर धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी। माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा किए जा रहे सतत प्रयास एवं एयरपोर्ट के साथ हवाई उड़ानों की बढ़ती संख्या के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि 2017 के पहले तक उत्तर प्रदेश में जहां केवल दो एयरपोर्ट ही सक्रिय थे, वहीं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में नौ एयरपोर्ट सक्रिय हो गए हैं। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ान शुरू होने जा रही है। उड़ानों की संख्या भी साढ़े चार वर्ष में 25 से 85 तक पहुंच गई है।

मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभागीय विकास कार्यों पर चर्चा के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र प्रयागराज शहर दक्षिणी में हो रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आज प्रदेश के अन्तिम गाँव और अन्तिम व्यक्ति तक खुशहाली और विकास की रौशनी पहुँची है। उत्तर प्रदेश तरक्की और समृद्धि के दीपक से जगमगा रहा है।

24 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में दीपावली की वास्तविक संकल्पना को साकार करने वाले कर्मयोगी मुख्यमंत्री पर हम सभी को गर्व है.

स्वदेशी उत्पाद खरीद कर स्थानीय कारीगरों के जीवन में खुशियां बांटें

मंत्री नन्दी ने सभी देशवासियों को धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा की धनतेरस का त्योहार सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास लेकर आये, तथा जीवन धन धान्य से पूर्ण करे। मंत्री नन्दी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उत्सवों की इस श्रृंखला में स्वदेशी उत्पाद खरीद कर स्थानीय कारीगरों के जीवन में खुशियां बांटने का संकल्प लें और देश को आत्मनिर्भर बनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!