स्थापना दिवस पर विजय संकल्प पदयात्रा लेकर निकले कांग्रेसी

Share this news

प्रयागराज: लगातार दो लोकसभा चुनाव हारने और राज्यों में क्षेत्रीय दलों के आगे प्रभावहीन हो रही कांग्रेस नए सिरे से खुद को मजबूती देने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ रही है। मंगलवार 28 दिसंबर को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी के 137वें जन्मदिन पर नेता और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की रणनीति पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

इस दौरान कांग्रेसियों ने विजय संकल्प पदयात्रा का भी आयोजन किया। कार्यालय पर जुटे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब 11:30 पर दफ्तर में पार्टी का झंडा फहराया गया। कांग्रेसियों ने विजय संकल्प पदयात्रा भी निकाली। जिसे मानसरोवर, हीवेट रोड होते हुए जानसेनगंज चौराहे पर समाप्त किया गया।

यमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि लोगो को महंगाई, बेरोजगारी से निजात दिलाने में सरकार विफल साबित हुई है। यूपी चुनाव में जनता इसका हिसाब किताब करेगी। प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी ने बताया कि पार्टी की नीति और विचारधारा से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। जिसका लाभ यूपी चुनाव में मिलेगा।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि स्थापना दिवस पर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने पूरी ऊर्जा के साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन और प्रदर्शन करने का संकल्प भी लिया।

इस दौरान: अरुण तिवारी, सुरेश यादव, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, विवेक पाण्डेय, राकेश पटेल, मनोज पासी, शुभम शुक्ला, दिनेश सोनी, सुनील पटेल, बृजेश सिंह, राजीव पाण्डेय समेत आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!