इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव

Share this news

अशोक सिंह अध्यक्ष व नितिन शर्मा महासचिव निर्वाचित

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अशोक सिंह अध्यक्ष और नितिन शर्मा महासचिव निर्वाचित हुए हैं।

अशोक सिंह को कुल 2710 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनिल तिवारी को 312 मतों से पराजित किया।जबकि महासचिव पद पर नितिन शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विक्रांत पांडेय को 367 मतों से मात दी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव महिला पदों की मतगणना जारी है।शेष पदों की गणना भी शीघ्र शुरू होगी।
हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष व महासचिव पद पर निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं‌व बधाई दी है। अधिवक्ताओं में सर्वश्री मृत्युंजय तिवारी, अरूण कुमार मिश्र, उपेन्द्र सिंह,वी एस गिरी,अर्विंद कुमार मिश्र, घनश्याम ओझा,ओम सुभाष त्रिपाठी,एन के चटर्जी,शरद चन्द्र मिश्र,ओम प्रकाश शर्मा ,विनय मिश्रा,ध्रुव कांत चतुर्वेदी,दुर्गेश चंद्र तिवारी,आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!