कांग्रेसजन मंमफोडगंज स्थित पारसी कब्रस्तान मे स्वर्गीय फिरोज़ गांधी की समाधि पर इकट्ठा होकर महान स्वतंत्रता सेनानी स्वां फिरोज गांधी जी की 109 वी जयंती पर उनको याद किया व उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने कहा फिरोज गांधी महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ के दो बार सांसद भी रहे अपने ओजस्वी भाषण से संसद में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
कांग्रेस नेता किशोर वासने ने कहा फिरोज गांधी का जन्म मुंबई के खेतवाड़ी मोहल्ले के नौरोजी नाटक वाला भवन में उनका निवास था फिरोज गांधी जब ढाई साल के थे इलाहाबाद के डफरिन अस्पताल में अपनी बुआ के यहां आ गए थे यही रहने लगे शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद में हुई 12 साल की उम्र में राजनीति में प्रवेश किया। कांग्रेस सेवा दल की लालबाबू साहू ने बताया कि पारसी कब्रस्तान में गंदगी व रखरखाव की स्थिति ठीक नहीं है वही पर कांग्रेसियों ने धरना दिया।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। किशोर वार्ष्णेय, इरशाद उल्ला, लालबाबू साहू, श्याम सुंदर शर्मा, अजय श्रीवास्तव, अफताफ अहमद, निरंजन शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, विकास यादव, आयुष शुक्ला, मुकुल, बृजलाल, आदि लोग उपस्थित थे