कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी अपने कुल टिकटों में से 40 प्रतिशत महिलाओं को देगी।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश की हर उस महिला के लिए है जो न्याय चाहती है और बदलाव चाहती है।
आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान किया और कहा कि राजनीति में आइए। आगे आइए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा। आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए।