भारत पुनः विश्व गुरु बने सम्पूर्ण हिंदू समाज का दायित्व है
पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ने चंपत राय का किया स्वागत एवं अभिनन्दन
धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम के तहत प्रवास के दौरान मंत्री नन्दी के आवास पर पहुंचे चंपत राय
श्री रामकाज के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय आज संगम नगरी प्रयागराज में धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम के तहत प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के बहादुरगंज स्थित आवास पर पहुंचे। जहां पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि समर्पण, त्याग और विचार निष्ठा के महामनीषी का आतिथ्य हमारा परम सौभाग्य है। पूर्व महापौर ने कहा कि चंपत राय ने अपना सम्पूर्ण जीवन प्रभु श्री राम लला की सेवा में गुजार दिया। सरकारी नौकरी को छोड़कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सामाजिक आंदोलन के साथ साथ कानूनी लड़ाई में भी चंपत राय ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। जिनकी अगुवाई में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
आज पूरा देश राम मय हो चुका है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम राज्य की स्थापना हो रही है। आज करोड़ों राम भक्त हर्षित हैं। गौरवांवित हैं। पूर्व महापौर ने कहा कि भारत पुनः विश्व गुरु बने, सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना हो यह सम्पूर्ण हिंदू समाज का दायित्व है।