मंत्री नन्दी ने संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

Share this news

रामराज्य स्थापना वर्ष है 2024:नन्दी

मंत्री नन्दी ने संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

मुट्ठीगंज स्थित कार्यालय में संगठन पदाधिकारियों से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने नूतन वर्ष 2024 की पावन बेला पर आज मुट्ठीगंज स्थित कार्यालय पर सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, व्यापारियों, रिश्तेदारों, पारिवारिक सदस्यों एवं इष्ट मित्रों से मुलाकात कर सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। सभी के सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण जीवन की कामना की। इस दौरान प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी भी मौजूद रहीं।

मंत्री नन्दी ने कहा कि वर्ष 2024 करोड़ों सनातनियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पांच सौ साल के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। यह समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास के परिणाम स्वरूप आर्थिक विकास की गति भी तेज हुई है। उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि आगामी माह में प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन होने जा रहा है। माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माघ मेला में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रयागराज पूरी तरह तैयार है।

Translate »
error: Content is protected !!