मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर एमएलसी चुनाव में ऐतिहासिक जीत की बधाई दी

Share this news

जनता ने एक बार फिर कर दिया सपा का सूपड़ा साफ: नन्दी

मुलाकात कर विभागीय विषयों पर भी चर्चा की, मार्गदर्शन प्राप्त किया

उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एमएलसी चुनाव में प्रचंड विजय की शुभकामनाएं दी। मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री से एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को चित करने के बाद देवतुल्य जनता ने विधान परिषद चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ कर दिया है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि यह जनादेश योगी जी के जन कल्याण के कार्यों पर जनता की मुहर है। अभी हाल ही में विधान सभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब विधानपरिषद के चुनाव में भाजपा को मिला यह जनादेश बताता है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास…. का संकल्प साकार हो रहा है और जनता इससे सहमत है।

देवतुल्य जनता ने एक बार फिर विधान परिषद चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर और विपक्षी दलों को क्लीन स्वीप कर अपनी सहमति पर मुहर लगाई है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पार्टी के देवतुल्य समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। जिन्होंने विधानसभा चुनाव में जीतोड़ मेहनत करने के बाद विधानसभा चुनाव में भी कोई कमी नहीं छोड़ी।

मंत्री नन्दी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से यह जीत मिली है. इसलिए यह जीत उन्हीं को समर्पित है और तमाम कार्यकर्ताओं को इस चुनाव के परिणामों से हौंसला बढ़ेगा. ऐसे कार्यकर्ताओं को फिर से विधान परिषद में पहुंचा कर उनके भविष्य को संवारने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है.

बीजेपी की विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हुई. इसी के साथ विधान परिषद में भी भाजपा पूर्ण और प्रचंड बहुमत के साथ आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!