प्रयागराज महिला व्यापार मंडल की रविवार 11 सितंबर को करेली में पहली बैठक आयोजित की गई।

Share this news

प्रयागराज: जिला महिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिन मंडल प्रयागराज का करेली स्थित हाउस शगुन पैलेश में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन जिला महामंत्री पल्लवी अरोरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिना खान के नेतृत्व में विशाल बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा महामंत्री शुहेल अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा चावला,सुशील खरबंदा,अरुण केशरवानी,शाहिद कमाल, आमिरअहमद अनिमेश अग्रवाल,गुफरान अहमद,कादिर अहमद ,जिला प्रयागराज महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती हिना खान और जिला महामंत्री श्रीमती पल्लवी अरोरा, ने महिला सशक्तीकरण, भौतिक या आध्यात्मिक, शारिरिक या मानसिक, सभी स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाने की प्रक्रिया है जैसी तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में अनुरागिनी सिंह,अशरा तारीख, फातिमा मिर्जा ,हिना ,अलका ,ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया ।
इस कार्यक्रम में श्रीमती फातिमा मिर्जा और असरा तारिक ,वंदना त्रिपाठी,रिशु मिश्रा ने सभा का संचालन किया ।

इस कार्यक्रम में प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोड़ा मुख्यातिथि रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोड़ा ने जिला महिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं कोई आश्वासन दिया है कि हर तरह से संभव मदद की जाएगी और अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो व्यापार में सरकार के द्वारा दी जाने वाली तमाम योजनाओं की जानकारी आप सभी महिला में अपराधियों तक पहुंचाई जाएगी जिससे आप सभी अपना व्यापार अच्छे से संभाल सके और आगे बढ़ सके।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन ने बताया कि महिलाओं के साथ सबसे बड़ी समस्या घर को संभालने के साथ-सथ व्यापार को संभालना होता है यह अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती होती है साथ ही साथ समाज में तमाम ताने-बाने को देखने के साथ समाज में अपने आप को भी स्थापित करना एक बड़ी चुनौती होती है। महामंत्री पल्लवी यादव ने बताया कि जिस तरह से महिला व्यापारियों को एक साथ एकत्रित करना इस समाज मे बहुत जरूरी है।
इसके लिए आज फातिमा मिर्जा, रहना खान ने
कहा कि हम सभी को अपने व्यापार को सम्मान से चलाए और हर गलत बात का जवाब दमदारी से दिया जाए तो जरूर इस समाज मे आप का मान सम्मान बढेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!