आधी रात क़ो भी महिलाये सड़क पर सुरक्षित रहें ये होगा प्रयास -CP पियूष मोर्डीया

Share this news

प्रयागराज में विजयदशमी के मौके पर मंगलवार को मिशन शक्ति 6.0 अभियान का विधिवत समापन किया गया। जार्जटाउन थाने में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने मनचलों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़खानी, अभद्र टिप्पणी और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और उनके परिवारों को असहज स्थिति में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है और कई लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने महिलाओं से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है या छेड़खानी करता है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। स्कूल और कॉलेजों में नियुक्त नोडल अधिकारियों, प्रिंसिपल और थानों में बने महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिलाओं के प्रति अपराधों को पुलिस गंभीरता से लेती है और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली महिलाओं और जागरूकता कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान देने वाली महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम मे AD CP अजय पाल शर्मा,DCP सागर जैन DCP विवेक चंद्र यादव, DCP मनीष कुमार शांडिल्य सहित कई अधिकारी मौजूद रहें

Translate »
error: Content is protected !!