प्रयागराज के पुलिस कमिशनर नें बचाया गरीब का घर, भू माफियाओ का मसूबा नहीं हुआ पूरा
प्रयागराज के पुलिस कमिशनर पियूष मोर्डीया नें एक गरीब का आशियाना बचा लिया, CP के प्रयास से बुजुर्ग पति पत्नी वापस अपने घर पर दाखिल हो सके, दरअसल मामला प्रयागराज के नैनी इलाके के डांडी का हैं का इस इलाके मे बुजुर्ग मोहम्मद फैयाज 40 सालो से अपनी पत्नी के साथ रहते हैं फैयाज की पत्नी कैंसर की मरीज़ हैं, विपक्षी भू माफिया फैयाज की ज़मीन के कागज़ात बनवा कर अपनी ज़मीन क़ो बता रहें हैं,मामला सिविल कोर्ट गया जहाँ पर कोर्ट नें यथा इस्थिति बने रहने का ऑर्डर किया , लेकिन उसके बावजूद कुछ कथित भू माफियाओ नें पीड़ित के घर का गेट जबरजस्ती तोड़ा और कब्ज़ा कर लिया, मामले की शिकायत CP पियूष मोर्डीया के पास पहुंची तो उन्होंने नैनी थाने के इंस्पेक्टर क़ो निर्देश दिया नैनी थाने के प्रभारी अविनाश सिंह और एग्रीकल्चर चौकी इंचार्ज अभय सिंह नें पीड़ित क़ो तुरंत अपने घर भेजा और कब्ज़ा दिलवाया इससे भू माफियाओ के अरमानो पर पानी फिर गया..
पीड़ितों नें प्रयागराज के पुलिस कमिशनर का दिल से आभार जताया उनका कहना हैं की अगर ऊपर के पुलिस अधिकारी न होते तो आज उनका घर छीन लिया जाता, पीड़ित फैयाज का कहना हैं की लोग कई सालो से उसके पीछे पड़े हैं ताकि हम लोग घर छोड़ कर चले जाये जबकि कागज़ी तौर पर हम लोग सही हैं इसी वजह से सिविल कोर्ट मे भी हमने वाद दाखिल किया हैं.