असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है दशहरा:यूपी कैबिनेट मंत्री नन्दी

Share this news

बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, अच्छाई के सामने ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकती:नन्दी

उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
मंत्री नंदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ‘‘दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हर्ष एवं उल्लास का पर्व है।

दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है. इस दिन रावण का वध कर यह संदेश दिया जाता है कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, अच्छाई के सामने ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकती.

मंत्री नन्दी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा परुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।

मंत्री नन्दी ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनायें।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवष्यक है। उन्होंने कहा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा तरीका एकदूसरे से दूरी बनाये रखना है। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!