मुलायम सिंह के जन्म दिवस पर बही काव्य रस की धारा-हर्शोल्लास के साथ मनाया जन्मदिन

Share this news

शहर पश्चिमी से समाजवादी पार्टी के दावेदार सपा नेता तारिक सईद अज्जू के ओर से स्थानिय गेस्ट हाऊस मे सपा संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वाँ जन्मदिन सामाजिक एकता दिवस के रुप मे मनाया गया।

वही देश के नामचीन कवियों ने देर रात तक अपनी रचनाओं से गुदगुदाया।कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन की एलईडी पर मुलायम सिंह यादव की जीवन की गाथा का सजीव प्रसारण होता रहा।

ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव व महागर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की उपस्थिति मे 6 पाऊण्ड का केक काटा गया वहीं उनके दिर्घायु की कामना की गई।पण्डाल मे श्रोताओं की भारी भीड़ कवियों के उत्कृष्ट रचनाओं से लोट पोट होती रही।कवियत्री शबीना अदीब ने एक से बढ कर एक कविताएँ सुनाईं।

कवि जौहर कानपुरी ,कवि नर कंकाल ,डॉ सुरेश अवस्थी डॉ कलीम कैसर ,शैलेश गौतम की रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियाँ बजाईं।कार्यक्रम आयोजक तारिक सईद अज्जू व अज़्म सईद मानू ने आगुन्तकों का स्वागत करते हुए पधारने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम मे योगेश चन्द्र यादव ,सै०इफ्तेखार हुसैन ,संदीप पटेल ,रवीन्द्र यादव रवि ,सबिहा मोहानी ,अनिता श्रीवास्तव ,डॉ ऋचा सिंह ,इन्दू यादव ,मालती यादव ,गुड्डी यादव ,मोइन.हबीबी ,मो०तहज़ीब,मयंक जॉन्टी यादव ,राकेश यादव ,नाटे चौधरी ,नेपाल सिंह पटेल ,सै०मो०हामिद ,मो०सऊद ,सै०मो०अस्करी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!