प्रधानमंत्री ने बताई बूथ स्तर के कार्यकर्ता की ताकतः नन्दी

Share this news

प्रधानमंत्री ने बताई बूथ स्तर के कार्यकर्ता की ताकतः नन्दी

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम कर्मठ कार्यकर्ताओं के उत्साह को उर्जा प्रदान करेगाः नन्दी

देश की तरक्की और राष्ट्रनिर्माण में एक-एक कार्यकर्ता की आहुति समाहित हैः नन्दी

मंत्री नन्दी ने साधोगंज मण्डी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का जन संवाद

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मंगलवार को प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठीगंज मंडल के बूथ संख्या 29 साधोगंज मण्डी में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मेरा बूथ, सबसे मजबूत जनसंवाद को सुना।

इस दौरान मंत्री नन्दी ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन और लाखों कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद को ऊर्जादायक बताया।
मंत्री नन्दी ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी ने तुष्टिकरण की राजनीति से इतर, जनता की सेवा करते हुए संतुष्टिकरण का मंत्र दिया है। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा प्रधानमंत्री के रूप में नहीं बल्कि प्रधानसेवक के रूप में कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की प्राथमिकता दल से पहले देश है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रभक्तों और राष्ट्रसेवकों का सबसे बड़ा समूह है, परिवार है। जिस पर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को गर्व है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए छोटे-छोटे प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने गांवों को हरा-भरा करने, सौर ऊर्जा का प्रयोग बढ़ाए जाने, और गांव के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करने का जो लक्ष्य दिया है, उसका असर जल्द ही समाज में दिखाई देगा। बूथ स्तर पर काम करने वाले 10 लाख कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानसेवक का सीधा संवाद शायद ही किसी राजनीतिक दल के इतिहास में इस स्तर पर आज तक हुआ हो।

मंत्री नन्दी ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस लाख बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की ताकत के साथ ही उनके महत्व का एहसास कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यह साबित किया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और स्वाभिमान को पूर्ण सम्मान देने वाली पार्टी है। देश की तरक्की और राष्ट्रनिर्माण में एक-एक कार्यकर्ता की आहुति समाहित है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। चुनाव की अन्तिम लड़ाई बूथ स्तर पर ही लड़ी जाती है। इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मुट्ठीगंज मण्डल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Translate »
error: Content is protected !!