दो कार्यकाल पूरे होने पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी का भव्य सम्मान, 2027 चुनाव के समर्थन का व्यापारियों ने दिया भरोसा

Share this news

प्रयागराज शहर के व्यापारिक संगठनों की ओर से विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के दो कार्यकाल पूरे होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। होटल यशपदम कॉन्टिनेंटल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एकजुट होकर विधायक का अभिनंदन किया।समारोह के दौरान पिछले दो कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा हुई।

व्यापारियों ने हर्षवर्धन बाजपेयी के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भी उनके समर्थन में खड़े रहने का भरोसा जताया।सम्मान समारोह के मंच से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी संदेश दिया गया। व्यापारियों की एकजुटता और समर्थन के बीच यह कार्यक्रम 2027 विधानसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियों की शुरुआती दस्तक के रूप में नजर आया।कार्यक्रम में व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Translate »
error: Content is protected !!