प्रयागराज के देव घाट मे फल विक्रेता क़ो गोली मारने मे आ रहा नया मोड़, अफसरों क़ो अर्ज़ी देकर आरोपी पक्ष खुद चाह रहा हो साजिश का खुलासा

Share this news

प्रयागराज के देव घाट मे फल विक्रेता क़ो गोली मारने मे आ रहा नया मोड़, अफसरों क़ो अर्ज़ी देकर आरोपी पक्ष खुद चाह रहा हो साजिश का खुलासा

प्रयागराज के एयर पोर्ट थाना अंतर्गत देव घाट के पास फल विक्रेता क़ो गोली मारने के मामले मे कई चौकाने वाली बात सामने आ रही हैं इस मामले मे जिन लोगो पर फल विक्रेता आरोप लगा रहा हैं उनके वकील की तरफ से पुलिस अफसरों क़ो एक शिकायत देकर पूरे मामले की जांच की मांग की गई हैं उनका आरोप हैं की घायल शख्स ने खुद ही गोली चलवाया ताकि दूसरे पक्ष क़ो मुकदमो मे फसा कर ज़मीन की डील की जा सके.

प्रयागराज के एयर पोर्ट थाना इलाके के देव घाट मे पिछले हफ्ते फल विक्रेता विनोद क़ो गोली मारने का मामला सामने आया था मेडिकल जांच मे फल विक्रेता क़ो गोली लगने की पुष्टि नही हुई थी और पुलिस जांच मे भी गोली लगने की बात सामने नही आई थी हालांकि दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए विनोद के परिजन और कई अन्य लोगो ने ट्रिपल आई टी चौराहे के पास चक्का जाम कर दिया था पुलिस ने लोगो क़ो काफी समझने का प्रयास किया था लेकिन लोग मुकदमाँ दर्ज करने पर अड़े रहें आखिर मे पुलिस ने विनोद की तरफ से अज्ञात हमला वारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी,जांच मे पुलिस क़ो एक CCTV भी मिला हैं जिसमे बाइक पर दो शख्स फायरिंग करते हुए भाग रहें हैं, पुलिस फायरिंग करने वाले दोनों बदमाशों की तलाश मे जुटी हैं उनके पकड़े जाने के बाद साफ हो जायेगा इस वरदात के पीछे किसका दिमाग हैं

पुलिस की जांच मे ये तो पता चला था की मामला ज़मीन के विवाद का ही हैं लेकिन दूसरे पक्ष के वकील ने पुलिस अफसरों क़ो शिकायत देकर खुद ही इस मामले की जांच की मांग कर दी हैं पुलिस अफसरों क़ो दूसरे पक्ष के वकील ऐ. के. तिवारी ने प्रार्थना पत्र दिया हैं जिसमे ये बताया गया की घायल विनोद जिस ज़मीन का विवाद बता कर आरोप लगा रहा वो ज़मीन मौकू लाल ने साल 2004 मे ही बेच दी थी जिसका सारा कागज़त मौजूद हैं हालांकि ज़मीन का कुछ भाग की खतौनी मे पुराने नाम गलती से चढ़े रह गए जिससे उस परिवार के विनोद और अन्य लोग उसी ज़मीन क़ो अपना बता कर बेचना चाह रहें थे ज़ब इसका विरोध किया गया तो हमले का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास हुआ ताकि विनोद ज़मीन हथिया सके, तहरीर मे ज़मीन के इस बिंदु पर जांच करा कर कार्यवाही करने की मांग की गई हैं. हालांकि पुलिस फायरिंग करने वालो क़ो तलाश कर रही हैं इनके पकड़े जाने के बाद ही साजिश के तार किस्से जुड रहें हैं ये पता चल पायेगा,

Translate »
error: Content is protected !!