अधिवक्ताओं ने न्यायिक चुनौतियों पर किया मंथन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हुए सम्मानित

Share this news

अधिवक्ताओं ने न्यायिक चुनौतियों पर किया मंथन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हुए सम्मानित

नवाबगंज। मलाक बलऊ स्थित ऐक्सेस इंटरनेशनल सैनिक स्कूल में शनिवार को आयोजित अधिवक्ता गौरव सम्मान प्रयागराज-2026 समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए अधिवक्ताओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक व्यवस्था, अधिवक्ताओं की जिम्मेदारियों और बदलते कानूनी परिवेश पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता समाज और न्याय व्यवस्था के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि विधि व्यवसाय में सफलता के लिए ईमानदारी, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। अधिवक्ताओं को न्याय के प्रति समर्पित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
कार्यक्रम के आयोजक एवं संस्थान के निदेशक एडवोकेट योगेन्द्र कुमार वैश्य ने कहा कि सम्मान समारोह का उद्देश्य विधि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिवक्ताओं को प्रोत्साहित करना तथा युवा पीढ़ी को सकारात्मक संदेश देना है।
विशिष्ट अतिथि गुलाब चन्द्र अग्रहरि और मनोज कुमार सिंह ‘लोकेश’ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनेक अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में एडवोकेट रत्नेश शुक्ल, अधिवक्ता उमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Translate »
error: Content is protected !!