माफिया अतीक के करीबी बिल्डर की 25 करोड़ की ज़मीन गैंगस्टर मे कुर्क

Share this news

माफिया अतीक के करीबी बिल्डर की 25 करोड़ की ज़मीन गैंगस्टर मे कुर्क

प्रयागराज की कॉमिशनरेट पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के करीबी बिल्डर जेपी दुबे क़ो बड़ी आर्थिक चोट दी हैं पुलिस ने प्रयागराज के पीपल गाँव,रहिमाँ बाद,और कटौला गौस पुर मे अलग अलग अलग इसकी ज़मीनो क़ो गैंगस्टर की धारा 14,/1 के तहत कुर्क किया हैं,पुलिस ने कुर्क की गई ज़मीन पर कुर्की का बोर्ड लगा कर मुनादीं भी कराई.

जेपी दुबे पर अलग अलग थानो मे आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं पुलिस ने हाल ही मे जेपी दुबे पर गैंगस्टर लगाया था इसी के तहत अपराध से अर्जित इसकी संपत्ति कुर्क की गई, कुर्क की गई ज़मीनो क़ो मिला कर इसकी बाज़ारू क़ीमत करीब 25 करोड़ के करीब हैं.

जेपी दुबे अतीक अहमद के दम पर ज़मीनो पर कब्ज़ा करके प्लाटिंग करता था कुछ दिन पहले ही ज़मीन के विवाद मे एक शख्स पर इसने जानलेवा हमला किया था उसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था, कुर्की की कार्यवाही SDM सदर अंकित वर्मा,ACP धूमन गंज RAVI GUPTA की मौजूदगी मे की गई जिसमे SO पुरामुफ़्ती शांतनु सिंह SO एयरपोर्ट राजेश उपाध्याय के साथ ही राजस्व विभाग की टीम शामिल थी

Translate »
error: Content is protected !!