प्रयागराज में INTACH वार्षिक विरासत क्विज़ 2026 का सफल आयोजन
टैगोर पब्लिक स्कूल, अतरसुइया, प्रयागराज में भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (INTACH) के प्रयागराज चैप्टर ने टैगोर पब्लिक स्कूल के सहयोग से सिटी लेवल वार्षिक हेरिटेज क्विज़ 2026 का सफल आयोजन किया गया,कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति युवा पीढ़ी में रुचि, संवेदनशीलता और संरक्षण की भावना विकसित करना था।
क्विज़ में CBSE विद्यालयों की 97 टीमों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 13 टीमों ने मौखिक चरण के लिए स्थान बनाया। प्रतियोगिता छह रोचक चरणों में आयोजित हुई, जिसमें लिखित, मौखिक, दृश्य एवं बज़र राउंड शामिल थे।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद प्रथम पुरस्कार पतंजलि ऋषिकुल, द्वितीय पुरस्कार महाप्रभु पब्लिक स्कूल तथा तृतीय पुरस्कार भी महाप्रभु पब्लिक स्कूल को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत श्रीमती पूजा गुप्ता ने किया। डॉ. पंकज शर्मा ने AI के युग में संस्कृति एवं विरासत के प्रति संवेदनशीलता के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
क्विज़ में राष्ट्रीय, स्थानीय एवं INTACH से संबंधित विरासत विषयों को शामिल किया गया। डॉ. जमील अहमद एवं डॉ. रितु जायसवाल ने निर्णायक के रूप में निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती श्रुति अग्रवाल एवं वैभव मैनी, सचिव, INTACH प्रयागराज चैप्टर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विरासत विशेषज्ञों, शिक्षकों, अभिभावकों के के साथ ही प्रो. आर.के. टंडन, सुश्री अर्चना तिवारी, प्रधानाचार्य, टैगोर पब्लिक स्कूल प्रयागराज तथा विद्यालय की पूरी टीम के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।