महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने किया स्वागत
एक लाइव कंसर्ट प्रोग्राम में शामिल होने आज संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध म्यूजिक प्रोडयूसर, कम्पोज़र, पॉप सिंगर एवं रैपर हनी सिंह का प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी एवं कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के आवास पर आगमन हुआ।
प्रयागराज की प्रथम नागरिक होने के नाते मेयर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने यो यो हनी सिंह का अपने आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान महापौर के परिवार के सदस्यों के साथ ही पुत्री जान्हवी और पुत्र नमन ने भी होने सिंह के प्रयागराज आगमन पर बधाई दी।
इस दौरान बातचीत करते हुए यो यो होने सिंह ने प्रयागराज में हुए विकास कार्यों की प्रशंशा की।
हनी सिंह ने कहा कि प्रयागराज और प्रयागराज वासियों का स्नेह उन्हें यहां खींच कर ले आता है। हनी सिंह ने कहा कि प्रयागराज देश के तमाम जीवंत, आध्यात्मिक एवं महत्वपूर्ण शहरों में एक है।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ ही उनकी पूरी टीम और परिवार के सदस्यों ने यो यो हनी सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया।