प्रयागराज के चकिया इलाके मे कल मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ पदम् अवास योजना के तहत बनने वाले फ्लैट के लिए भूमि पूजन करेंगे, ये जगह माफिया अतीक अहमद के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर हैं भूमि पूजन के लिए तेज़ी से तैयारियां की जा रही हैं DM मनीष वर्मा ऐडिशनल पुलिस कॉमिशनर अजय पाल शर्मा और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज और सचिव विनीत सिंह नें कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारिया देखी
मुख्य मंत्री के चकिया मे कार्यक्रम मे शामिल होने के कारण पूरे इलाके मे सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम पहले से किये गए हैं चकिया और कसारी मसारी की तरफ जाने वाले रास्तो पर बैरिकेट करके चेकिंग की जा रही हैं और गली के रास्तो क़ो बंद भी कर दिया गया हैं, मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के अतीक गढ़ मे कार्यक्रम होने से संदेश साफ हैं की की माफिया और दबंगो का रसूक अब चकिया सहित सब जगह खत्म हो चुका हैं