UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या नें सपा के एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर मान सिँह यादव क़ो शिक्षा माफिया होने का बयान दिया था केशव मौर्या नें कहा था की मान सिँह यादव शिक्षा माफिया हैं और फ़र्ज़ी डिग्री मे भी शामिल हैं और पूर्व मे चुनाव के दौरान इनके पास से 40 लाख रूपये बरामद हुआ था
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयानों पर आक्रामक पलटवार किया उन्होंने प्रेस कांफ्रेस की और सीधा तंज कसते हुए कहा कि केशव मौर्य का ‘DCM कनेक्शन’ है, जिसे प्रयागराज, कौशांबी समेत प्रदेशभर की जनता अच्छी तरह से जानती है।
डीसीएम कनेक्शन को पर्दे में ही रहने दीजिए। समय आने पर राज़ खुलेगा, उन्होंने फ़र्ज़ी डिग्री वाले मुद्दे पर भी केशव मौर्या पर तंज कसा और कहा की ये काम उनके नेता करते हैं