24 घंटे गुज़र गए ज़मीन से कितना बरामद हुआ नहीं पता,जानकारी सार्वजनिक न होने से कयासों का बाज़ार भी हुआ गर्म

Share this news

प्रयागराज के नवाबगंज इलाके के बरईपुर-रामनगर में जमीन के नीचे दबे तीन ड्रमों में 500 रुपये के नोटों की गड्डियां मिलने के मामले में अब इनकम टैक्स विभाग की टीम जांच कर रही है,पुलिस की छापेमारी में घर के कमरे के फर्श की खुदाई के दौरान काली पन्नियों में लिपटे तीन ड्रम मिले थे। इनमें भारी मात्रा में नकदी भरी हुई थी.

अब इनकम टैक्स की टीम परिवार की कमाई, संपत्ति और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। जांच इस बात की भी हो रही है कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से आई और क्या घर के अलावा दूसरी जगहों पर भी पैसा छिपाकर रखा गया है,बताया जा रहा है कि राकेश यादव और राजेश यादव दोनों भाई पहले महाराष्ट्र के पुणे में सर्राफा कारोबारी के यहां नौकरी करते थे। कोरोना काल में गांव लौटने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति तेजी से बदली थी।

इनकम टैक्स की टीम की मौजूदगी में छह मजदूरों ने घर के चार कमरों में खुदाई की। करीब 3 से 4 फीट तक जमीन खोदी गई,मजदूरों के मुताबिक, खुदाई के दौरान कई ताले लगे बक्से भी मिले हैं, जिन्हें इनकम टैक्स की टीम अपने साथ ले गई। हालांकि, मजदूरों ने बताया कि शुक्रवार की खुदाई में कोई नई नकदी नहीं मिली है। इसके बाद खुदाई का काम बंद कर दिया गया,तीन ड्रमों में मिली नकदी की गिनती बैंक कर्मचारियों की मदद से कराई जाएगी।

गिनती पूरी होने के बाद ही बरामद रकम की सही जानकारी सामने आएगी,इस मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए शख्स से पूछताछ कर रही हैं और उसी के बताई बातो क़ो पुॉलिस वेरिफाई कर रही हैं, इस केस क़ो साल्व करने के लिए पुलिस की एक टीम पुणे जाकर जांच करने की भी बात सामने आई हैं हालांकि किसी भी चीज़ की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं

Translate »
error: Content is protected !!